पुलिस की सुरक्षा में चल रहा हत्यारोपी विशाल का इलाज

Updated at : 10 May 2024 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की सुरक्षा में चल रहा हत्यारोपी विशाल का इलाज

डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति पहले से बेहतर

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

एकतरफा प्रेम प्रसंग में प्रमिका की हत्या मामले में आरोपी विशाल को पुलिस की सुरक्षा के बीच गुरुवार को एसएनएमएमसीएच के सेंट्रल इमरजेंसी से इएनटी विभाग में शिफ्ट कर दिया गया. एसएनएमएमसीएच के चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति पहले से बेहतर है. गुरुवार को चिकित्सकों ने उसके साथ बातचीत कर हाल जाना. उसका इलाज कर रहे इएनटी विभाग के एचओडी डॉ जयंत चक्रवर्ती ने बताया कि विशाल बोलने की स्थिति में है. हालांकि, एहतियात के लिए उसे कम बोलने की सलाह दी गयी है. दो-तीन दिन में जख्म भरने लगेगा. इसके बाद वह पहले की तरह लोगों से बातचीत कर सकेगा.

बयान लेने पहुंची बरवाअड्डा पुलिस से विशाल ने नहीं की बात:

गुरुवार को विशाल का बयान लेने अस्पताल पहुंची बरवाअड्डा पुलिस से विशाल ने बात नहीं की. दिन के लगभग 11 बजे पुलिस इमरजेंसी पहुंची थी. पुलिस ने यहां एसआइसीयू में भर्ती विशाल से बात करने का प्रयास किया. पुलिस उससे घटनाक्रम के बारे में पूछती रही, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया. बाद में विशाल को इमरजेंसी से इएनटी विभाग में शिफ्ट करा कर बरवाअड्डा पुलिस लौट गयी. इएनटी विभाग में पुलिस के दो जवानों को तैनात किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola