Dhanbad News : बिजली का केबल चुराने के आरोप में तीन युवकों को बंधक बनाया, पुलिस को सौंपा

Updated at : 25 Feb 2025 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बिजली का केबल चुराने के आरोप में तीन युवकों को बंधक बनाया, पुलिस को सौंपा

Dhanbad News : बिजली का केबल चुराने के आरोप में तीन युवकों को बंधक बनाया, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन

Dhanbad News : करमाटांड़ के ढांगाटांड़ टोला में खेतों से बिजली का केबल काटने के आरोप में ग्रामीणों ने तीन युवकों को रविवार रात पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ से बांध कर रखा. बाद में उन्हें बलियापुर पुलिस के हवाले कर दिया गये. बंधक बनाये गये युवकों में बलियापुर स्थित कालीपुर गांव का प्रदीप महतो, ढांगी गांव का भीम महतो एवं रॉबिन महतो शामिल हैं. जानकारी के अनुसार रविवार आधी रात कई युवक बिजली का केबल चुराने ढांगाटांड़ पहुंचे थे. उनलोगों ने खेतों तक बिछे बिजली के केबल काे काटा, फिर उससे तांबे का तार निकालने के लिए उसमें आग लगा दी. इसी बीच ग्रामीणों को इसकी मिली, तो उनलोगों ने तीन युवकों को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया. सूचना पाकर वहां पहुंची बलियापुर पुलिस व बिजली विभाग के पदाधिकारियों ग्रामीणों ने उन तीनों युवकों को सौंप दिया. बिजली का केबल काटने के आरोप में बिजली विभाग के अधिकारियों ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में जूनियर इंजीनियर यूके मेहता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. हिरासत में लिये गये युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में बलियापुर थानेदार आशीष भारती ने बताया कि जांच जारी है. कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola