Dhanbad News: 11 घंटे विलंब से रवाना हुई धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: कोच में खराबी के कारण सोमवार की शाम 6.30 बजे रवाना होनेवाली ट्रेन मंगलवार की सुबह 5.50 बजे धनबाद से खुली.
विज्ञापन
धनबाद, धनबाद स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल मंगलवार को करीब 11 घंटे विलंब से रवाना हुई. ट्रेन को सोमवार की शाम 6.30 बजे रवाना होना था, लेकिन ट्रेन मंगलवार की सुबह 5.50 बजे धनबाद से खुली. ट्रेन के इंतजार में रात भर यात्री परेशान दिखे. मंगलवार की अहले सुबह स्टेशन मास्टर कार्यालय के बाहर यात्रियों आ गये. लेकिन कार्यालय में कोई नहीं था. ऐसे में यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर ही नाराजगी व्यक्त की. एक्स पर पोस्ट कर रेलवे से सवाल पूछे.
कोच बदलने में हुई देर
कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने लिखा कि धनबाद स्टेशन पर आपके स्टेशन मास्टर के खाली कार्यालय और बाहर 03639 ट्रेन 12 घंटे विलंब होने के बाद भी उम्मीद में प्रतिक्षा करते सैकड़ों यात्री कि हालत देखिये, सबसे भ्रष्ट स्टेशन सेवा रेल का कही है तो वो धनबाद है. रेलवे की ओर से जवाब दिया गया है कि तकनीकी खराबी के कारण कई डिब्बों को बदला गया, जिसके चलते ट्रेन का समय पुनर्निर्धारित किया गया. मंगलवार को ट्रेन सुबह 5:45 बजे धनबाद से रवाना हो चुकी है. ट्रेन के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए देरी हुई.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










