आपसी रंजिश को लेकर मारपीट तीन घायल

दो पक्षों में मारपीट
निरसा. निरसा थाना क्षेत्र के पीठाकियारी नीचे टोला में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. घटना में दो लोग घायल हो गये. शनिवार की सुबह एक पक्ष के लोगों ने निरसा थाना पहुंच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पुलिस से की. श्यामल बाउरी ने निरसा थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत में कहा है कि मारपीट से श्यामल, उसकी बेटी ज्योति कुमारी, पुत्र रोहित कुमार घायल है. उसी गांव के अजय रविदास, साजन रविदास, प्रेम रविदास, तूफान रविदास पर घर में घुस कर मारपीट करने, उपद्रव मचाने, मोबाइल तोड़ने सहित अन्य आरोप लगाया है. क्या है मामला : श्यामल बाउरी ने शिकायत में कहा है कि 31 मई को अपनी गाड़ी का काम करवा कर घर आ रहा था. घर के पास नशे की हालत में अजय रविदास गिरा हुआ था. मुझे देखकर वह गाली-गलौज करने लगा. मेरी पत्नी व पुत्री के बारे में अपशब्द कहने लगा. विरोध किया तो साजन रविदास, प्रेम रविदास, तूफान रविदास पहुंचे और मारपीट की. पत्नी व बेटी से भी मारपीट की. बेटी के साथ अभद्रता की. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप को गलत बताया. इस संबंध में निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




