Dhanbad News : सुदामडीह में तीन सौ बोरी अवैध कोयला जब्त

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : सुदामडीह में तीन सौ बोरी अवैध कोयला जब्त

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल सुदामडीह एएसपी कोलियरी के बंद सीओसीपी के निकट अवैध मुहाना बनाकर कोयला चोरों द्वारा जमा किया गया तीन सौ बोरी अवैध कोयला गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सीआइएसएफ जवानों एवं सुदामडीह पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर जब्त किया. इस छापामारी से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया. प्रबंधन द्वारा कई बार अवैध मुहानों को डोजरिंग कर बंद किया जाता है, जिसे कोयला चोरों द्वारा पुनः खोलकर अवैध उत्खनन किया जाता है. इस संबंध में बीसीसीएल के सिक्योरिटी इंचार्ज रामचंद्र मांझी ने बताया कि तीन सौ बोरी में भरा अवैध कोयला जब्त किया गया है. जब्त कोयले को प्रबंधन के हवाले कर दिया गया. उसकी सूचना बीसीसीएल प्रबंधन को दे दी गयी है. छापेमारी में पीओ अनिल कुमार, प्रबंधक पीके पटनायक, एसीएम गुलाब कुमार सिंह, सीआइएसएफ अधिकारी, बीसीसीएल के सुरक्षा अधिकारी वसीम शेख, सुरक्षा इंचार्ज रामचंद्र मांझी, सत्येंद्र पासवान, सुदामडीह थाना के अवर निरीक्षक मो अफरोज आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola