Dhanbad News: बलियापुर की तीन दुकानों से लाखों के सामान चोरी
Dhanbad News: पुलिस कर रही है घटना की जांच
Dhanbad News: पुलिस कर रही है घटना की जांचबलियापुर-पतलाबाड़ी रोड स्थित हटिया के पास शनिवार की रात चोरों ने तीन दुकानों से करीब तीन लाख के सामान चोरी कर ली. सूचना मिलने पर सुबह थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार दलबल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. एक ही भवन में संचालित जीशान क्लोथ स्टोर, न्यू चाहत रेडिमेड दुकान एवं स्टार टेलर्स को चोरों ने निशाना बनाया. तीनों दुकान मो इस्लाम एवं उनके पुत्र मो जीशान संचालन करते हैं. भुक्तभोगी दुकानदार मो इस्लाम ने इस संबंध में बलियापुर थाना में शिकायत की है.
पिछला गेट तोड़ कर दिया घटना को अंजाम
शनिवार की रात करीब 8:45 बजे दुकान बंद कर तरावीह की नमाज में शामिल हो गया था. रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकान खोला, तो तीनों दुकानों के सामान अस्त-व्यस्त थे. चोरों ने पिछला गेट तोड़ कर घटना को अंजाम दिया. तीनों दुकानों में रखे साड़ी, शर्ट, जिंस पैंट सहित कीमती कपड़े ले गये. 65 हजार रुपये नकदी भी चोर ले गये. घटना की जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर आश्रम के पास गंजी से भरा दो पैकेट एवं एक साड़ी बरामद की गयी. चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद संभवतः इसी जगह सामानों का बंटवारा किया था. थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि चोरों को जल्द पकड़ा जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए