निरसा में जन्माष्टमी पर गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निरसा के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी.
निरसा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निरसा और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा. दलदली आश्रम, एनएच के किनारे काली मंदिर के समीप स्थित राधा-कृष्ण मंदिर तथा जामताड़ा रोड स्थित राधा गोविंद मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन किये गये.
आपके शहर में
दिनभर चला पूजा-अर्चना का दौर
जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा. श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे.
शाम होते ही मंदिरों में बढ़ी भीड़
शाम होते ही मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठे. जन्माष्टमी को लेकर बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए