Dhanbad News: बाइक के धक्के से युवक घायल, विरोध में रोड जाम

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: लोगों ने बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, पीआर बांड पर छूटा

विज्ञापन

Dhanbad News: लोगों ने बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, पीआर बांड पर छूटा Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी जूता गेट के निकट रविवार की रात बाइक के धक्के से मनोज रवानी घायल हो गया. घटना के बाद लोगों ने बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बाइक चालक द्वारा घायल का इलाज कराने की जिम्मेवारी लेने के बाद पुलिस ने उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया. जूता गेट के पास सड़क किनारे हाइवा की लंबी लाइन लगने से दो माह में चौथी बार घटना हुई. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया. लोग पुलिस से सड़क किनारे हाइवा लगाने पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे. थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि होली के बाद टाटा कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर हाइवा का ठहराव अन्यत्र करने की पहल की जायेगी. थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद लोगों ने दो घंटे बाद जाम हटाया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola