तोपचांची में ट्रक ड्राइवर से लूटपाट में तीन गिरफ्तार
Updated at : 17 Jun 2024 12:40 AM (IST)
विज्ञापन

कतरास श्यामडीह निवासी आजाद हुसैन, मेराज अंसारी और बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर के ओम सिंह जेल भेजे गये
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
तोपचांची थाना क्षेत्र के झारखंड होटल के पास खड़े ट्रक के ड्राइवर यूपी प्रयागराज के अट्रानपुर थाना क्षेत्र के नैकदिलपुर निवासी रामलोटन सिंह के साथ लूटपाट मामले में पुलिस तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें कतरास श्यामडीह निवासी आजाद हुसैन, मेराज अंसारी और बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर के ओम सिंह हैं. उक्त जानकारी डीएसपी टू संदीप गुप्ता ने नया समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में दी. इस दौरान तोपचांची थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर संजय कुमार व अन्य मौजूद थे.क्या है मामला :
डीएसपी टू संदीप गुप्ता ने बताया कि 23 मई की रात रामलोटन सिंह ने झारखंड होटल के पास अपना ट्रक खड़ा रखा था. तभी बाइक सवार अपराधी आये और सीधे वाहन में घूस गये और मारपीट शुरू कर दी. उनके पास से लगभग दो हजार रुपये, मोबाइल फोन व अन्य सामान छीन कर फरार हो गये. दो दिन बाद 25 मई को रामलोटन सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी. जांच के दौरान पुलिस ने पहले आजाद हुसैन को गिरफ्तार किया. उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक (जेएच 10 सीएम-4820) जब्त किया गया. पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद मेराज और ओम को गिरफ्तार किया. इनके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ. छापेमारी दल में तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार, एसआइ विवेकानंद श्रीवास्तव, कुमार नितिन पोद्दार, कुबेर साव, राकेश कुमार दूबे, हवलदार राम किशुन मुंडा सहित अन्य जवान थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




