31 बोतल शराब के साथ तीन युवक पकड़ाये
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

31 बोतल शराब के साथ तीन युवक पकड़ाये
विज्ञापन
धनबाद. धनबाद स्टेशन में तीन युवकों को 31 बोतल शराब के साथ पकड़ा गया है. आरपीएफ के उड़न दस्ता की टीम को 24 मार्च को प्लेटफॉर्म संख्या दो में तीन युवकों पर संदेह हुआ था. उनके पास रखे झोला एवं पिठू बैग में रखे सामान की जांच की गयी तो शराब बरामद किया गया. युवकों ने बताया कि अधिक पैसे कमाने की लालच में यहां से शराब बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचते हैं. पकड़े गये युवकों में कोयरीबांध झरिया निवासी गणेश कुमार, पटना फुलवारी राजीव नगर निवासी सागर सिंह और परसबीघा जहानाबाद निवासी दीपू कुमार शामिल हैं. बरामद शराब की कीमत 17820 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










