Dhanbad News: निष्पक्ष चुनाव नहीं कराना चाह रही राज्य सरकार : अमर बाउरी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: निष्पक्ष चुनाव नहीं कराना चाह रही राज्य सरकार : अमर बाउरी

Dhanbad News: भाजपा की बैठक में बनी चुनावी रणनीति

विज्ञापन

Dhanbad News: भाजपा की बैठक में बनी चुनावी रणनीति Dhanbad News:भारतीय जनता पार्टी धनबाद विधानसभा स्तरीय बैठक महानगर अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को धनबाद विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय जगजीवन नगर में हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार की जीत सुनिश्चित करनी थी. नगर निगम चुनाव प्रभारी सह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा शुरू से ही नगर निकाय चुनाव इवीएम के माध्यम से तथा दलीय आधार पर कराने की मांग करती रही है. लेकिन, राज्य सरकार की मंशा निष्पक्ष चुनाव कराने की नहीं रही है. विधायक राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी संजीव कुमार के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया. वहीं प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सभी वार्डों के बूथों तक कार्य शुरू कर चुके हैं और जनता भाजपा पर विश्वास रखती है. बैठक में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, गणेश मिश्रा, हरि प्रकाश लाटा, जिला महामंत्री मानस प्रसून, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, मानस प्रसून, जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, रमा सिन्हा, नित्यानंद मंडल, विभा रानी सिंह सहित कई मौजूद थे. महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने सभी से संगठित प्रयास कर प्रचंड विजय का संकल्प लेने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola