नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर शादी करने वाला गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :12 Jun 2024 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

यौन शोषण का मामला भी दर्ज, 164 के तहत होगा लड़की का बयान
विज्ञापन
गोविंदपुर.
गोविंदपुर थाना अंतर्गत आमाघाटा इलाके की 16 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर विवाह करने और यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने बलियापुर थाना क्षेत्र के सुबरिया गांव निवासी शंभू कर्मकार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. उसके घर से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया गया. लड़की छह जून से गायब थी. परिजन खोजबीन कर रहे थे, परंतु पता नहीं चल रहा था. इस बीच एक अज्ञात नंबर से लड़की के पिता को फोन आया कि सुबरिया गांव निवासी शंभू कर्मकार ने उससे विवाह कर लिया है. इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और शंभू को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की को बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया. उसका बुधवार को मेडिकल होगा व 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा.यह भी पढ़ें
नाबालिग लड़की और युवक लौटे, मुखिया ने किया पुलिस के हवाले
उधर बरियो पंचायत के के खरनी गांव निवासी रामनाथ हांसदा एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया. इस मामले में लड़की के पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. इस बीच मंगलवार को लड़का-लड़की दोनों बरियो के मुखिया के यहां पहुंच गये. मुखिया ने दोनों को थाना के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों से पूछताछ की. बुधवार को लड़की का मेडिकल होगा व 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा. पुलिस इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद ने बताया कि 164 के बयान के आधार पर पुलिस रामनाथ के विरुद्ध कार्रवाई करेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




