Dhanbad News: बादलों के आने का दौर जारी, हो सकती है बारिश

जिले में रविवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा. दोपहर 1.30 बजे से कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई.
धनबाद.
जिले में रविवार का दिन सुहाना बना रहा है. सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा. दोपहर 1.30 बजे से कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई. आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया. आसमान में बादलों के आने का दौर देर रात तक जारी रहा.आने वाले दिनों में बारिश के आसार
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश के आसार है. बादलों के आने का दौर जारी है. इसके मजबूत होने पर बारिश हो सकती है. इस माह के अंत तक बारिश के आसार बने हुए हैं. तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा.
214.1 एमएम बारिश हुई
मौसम विभाग की मानें तो एक जून से अभी तक में 214.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. इस अवधि में सामान्य वर्षापात 125 एमएम होनी चाहिए थी. सामान्य से 71 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










