Dhanbad News: लड़कियों का वीडियो बनाते पकड़ाया युवक निकला अपहरणकर्ता
Updated at : 06 Jun 2025 2:48 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर में गुरुवार की सुबह लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी रमेश करमाली अपहरण कांड का आरोपी निकला.
विज्ञापन
धनबाद.
धनबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर में गुरुवार की सुबह लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी रमेश करमाली अपहरण कांड का आरोपी निकला. वह चतरा जिले के गिद्दौर स्थित पलपल पूर्वी में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी के अपहरण में शामिल था. धनबाद पुलिस ने रमेश को चतरा पुलिस के हवाले कर दिया है. चतरा पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि पिछले एक सप्ताह से उसकी तलाश चल रही थी. रमेश करमाली लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. उसने बुधवार को ही बिशुनपुर में किराये पर मकान लिया था. धनबाद पुलिस ने बताया कि रमेश करमाली ने बिशुनपुर के एक घर में किराये पर कमरा लिया था. उस घर में कई लड़कियां भी किराये पर रहती हैं. गुरुवार को रमेश उन लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बना रहा था. जब लड़कियों को इसका पता चला, तो वे हल्ला करने लगीं. आसपास के लोग वहां जमा हो गये और रमेश को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. धनबाद थाना प्रभारी आरएन ठाकुर को जानकारी मिली, तो वह मौके पर पहुंचे और उसे पकड़कर धनबाद थाना ले आये. यहां पूछताछ में उसने बताया कि उसे चतरा पुलिस अपहरण मामले में ढूंढ रही है.बोकारो का रहनेवाला है रमेश, घर से नौ लाख रुपये मिले
चतरा पुलिस ने बताया कि गिद्दौर के पलपल पूर्वी में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. एक सप्ताह पहले चतरा के वशिष्ठ नगर के निवासी धर्मेंद्र गुप्ता का अपराधियों ने अपहरण कर लाखों की फिरौती मांगी थी. धर्मेंद्र के परिजनों ने अपहरणकर्ताओं के पास 12 लाख रुपये पहुंचा दिये थे. चतरा पुलिस ने जांच शुरू की. उसने रमेश करमाली के बोकारो जिला अंतर्गत चतरोचट्टी के हुरलूंग गांव में छापेमारी की. उसके घर से नौ लाख रुपये बरामद किये गये. इसके बाद से ही पुलिस उसे ढूंढ रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




