Dhanbad News: न्यायाधीश ने किया धनबाद जेल का औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: जेल प्रशासन को दिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बंदियों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश

विज्ञापन

Dhanbad News: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा वीरेंद्र कुमार तिवारी, सीजेएम आरती माला, अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो, रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट आइजेड खान व एलएडीसीएस ने शुक्रवार को धनबाद जेल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अपर समाहर्ता सह प्रभारी जेल अधीक्षक विनोद कुमार मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान टीम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के वक्त बंदियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया. न्यायाधीश श्री तिवारी के नेतृत्व में टीम ने कारागार के हर एक हिस्से का मुआयना किया. टीम ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नाश्ता, भोजन एवं मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने अथवा नहीं होने की जानकारी ली.

बीमार बंदियों के बेहतर इलाज का दिया निर्देश

जेल अस्पताल में बीमार बंदियों के बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च स्वास्थ्य सेंटर भेजने का निर्देश जेल डॉक्टर को दिया. न्यायाधीश ने चिकित्सा सुविधाओं, पुस्तकालय, रसोई घर, तैयार हो रहे भोजन, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और ध्यान-सह-योग केंद्र में सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा. न्यायाधीश ने बंदियों को जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश जेल प्रशासन को दिया. मौके पर जेल डॉक्टर राजीव कुमार सिंह, एलएडीसीएस चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक काउंसिल, शैलेन्द्र झा, सुमन पाठक, नीरज गोयल, कन्हैया लाल ठाकुर, स्वाति कुमारी, मुस्कान चोपड़ा, सिविल कोर्ट के सहायक अरुण कुमार समेत जेल के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola