Dhanbad News : झाड़ियों में लगी आग बीसीसीएल के हवा चानक तक पहुंची

अधिकारियों व कर्मियों की तत्परता से काबू में आयी आग, लाखों का हो सकता था नुकसान
धोबनी बाउरी टोला के पीछे गुरुवार सुबह करीब नौ बजे झाड़ियों में आग लग गयी. सुबह थोड़ा नमी होने के कारण आग का रफ्तार धीमी थी. इसे लोगों ने गंभीरता से नही लिया. बाद में तापमान बढ़ते ही आग की लपटें तेज होने लगी. दोपहर करीब डेढ़ बजे आग की लपटें रवानी टोला व आमडीह टोला की ओर बढ़ते हुए बीसीसीएल के हवा चानक के अंदर आग लग गयी. हालांकि आग को बढ़ने से पहले ही अधिकारियों व कर्मियों की तत्परता से बुझा लिया गया. अन्यथा बीसीसीएल को लाखों का नुकसान हो सकता था. सूचना पाकर मुनीडीह ओपी के एएसआइ श्रवण राम दलबल पहुंचे. वहीं समय रहते बीसीसीएल के अधिकारियों ने दमकल मंगाया. इसके पश्चात काफी जद्दोहज के बाद आग पर काबू पाया गया. इधर दमकल के जाने के बाद बेनागढ़ा तालाब के पास पुनः आग की लपटें उठने लगी. इसे स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह बुझाया. आग पर काबू पाने में सहयोग करने वाले अधिकारियों में कोलियरी इंजीनियर मनीष कुमार, सेफ्टी ऑफिसर राज कुमार पी, सुजीत कुमार, गुलाब महतो आदि शामिल हैं
बरवाअड्डा रुई गोदाम में लगी आग, हजारों का नुकसान
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक पर स्थित कपड़े व रुई के गोदाम में गुरुवार को आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ. आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार पहुंचे और दमकल की गाड़ियों की पहुंचने के पहले ही आग पर काबू पा लिया. तब तक अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची और बची आग को बुझाया. गोदाम में अग्निशमन यंत्र नहीं लगा हुआ था. गोदाम संचालक कुलदीप सिंह ने शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जतायी. कहा कि आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




