Dhanbad News : तेज बाइक चलाने से मना करने पर निरसा में दो पक्षों में मारपीट, तनाव

Dhanbad News : तेज बाइक चलाने से मना करने पर निरसा में दो पक्षों में मारपीट, तनाव
कापासारा बस्ती का मामला, निरसा पुलिस ने दोनों पक्षों को आज थाना बुलाया Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र की कापासारा बस्ती में दो पक्षों के बीच शुक्रवार की रात जमकर मारपीट हो गयी. सूचना पाकर एक पक्ष के समर्थन में हीड़बांध के लोग भी पहुंच गए. इसको लेकर गांव में तनाव व्याप्त है. इस दौरान दोनों पक्षों में करीब पांच घंटे तक हो हंगामा एवं नोकझोंक होता रहा. निरसा पुलिस ने शनिवार को मामले को लेकर थाना में दोनों पक्षों को बुलाया है. मुखिया बिमल रवानी ने भी पहुंच कर मामले को शांत किया. बताया जाता है कि बाइक से निकल रही तेज आवाज का विरोध करने पर दो पक्षों बीच झड़प हो गयी. देर रात दोनों पक्ष के लोग,पंचायत प्रतिनिधि व गांव के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में बैठक करवा कर मामले का समाधान किया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय कुछ युवक बाइक से तेज आवाज निकाल स्पीड से बाइक चला रहा था. बारबार गांव की गलियों में तेज आवाज के साथ बाइक चलाने का लोगों ने विरोध किया, तो बाइक सवार युवकों ने अपने साथियों को बुला लोगों के साथ मारपीट की. समाचार लिखे जाने तक पुलिस गाँव में कैम्प कर लोगो को घर भेजने की प्रक्रिया चला रही थी. समाचार लिखे जाने तक वहां पुलिस कैंप कर रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




