Dhanbad News: डेंगू की जांच करने माइंस रेस्क्यू कॉलोनी पहुंची टीम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Sep 2024 2:09 AM

विज्ञापन

Dhanbad News:माइंस रेस्क्यू स्टेशन बस्ताकोला कॉलोनी के दो युवकों में डेंगू का लक्षण पाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कॉलोनी का कंटेनर सर्वे किया.

विज्ञापन

Dhanbad News:माइंस रेस्क्यू स्टेशन बस्ताकोला कॉलोनी के दो युवकों में डेंगू का लक्षण पाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कॉलोनी का कंटेनर सर्वे किया.

Dhanbad News:माइंस रेस्क्यू स्टेशन बस्ताकोला परिसर की बीसीसीएल कॉलोनी निवासी दो युवकों में डेंगू का लक्षण पाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कॉलोनी का कंटेनर सर्वे किया. बीसीसीएलकर्मी अरिजीत सिन्हा के पुत्र अंकित सिन्हा व राम सुरेश यादव के पोता को तेज बुखार व कमजोरी के लक्षण को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

10 आवासों में एडीज मच्छर के लार्वा नष्ट किये गये

सीएचसी झरिया की टीम कॉलोनी में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. टीम ने परिसर के 30 आवास में जाकर कंटेनर सर्वे किया. इसमें 10 आवासों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को दवा का छिड़काव कर नष्ट किया गया. टीम में शामिल डॉ दिलीप कुमार ने लोगों को बताया कि प्रथम चरण में अंकित की जांच रिपोर्ट एवं पूछताछ से पता चला है कि उसे डेंगू नहीं है. अंकित की जांच बाजार में मिलने वाले एनएसएल किट से की गयी थी. साधारण बुखार में भी इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाती है. डेंगू की जांच एलाइज़ा किट से एसएनएमएमसीएच में करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उसे डेंगू संभावित मरीज माना जाता है.

कंटेनर सर्वे में लार्वानाशी दवाओं का होता है छिड़काव

इस दौरान विभाग ने बताया कि लार्वा व प्यूपा स्टेज वाले एडीज मच्छर घरों में मौजूद साफ पानी के बर्तनों में पाये जाते हैं. माइंस रेस्क्यू परिसर में जंगल और झाड़ियों का अंबार लगा है. इस कारण आवासीय परिसर में मच्छर पनप रहे हैं. लोगों का कहना है कि बीसीसीएल को आवेदन देने के बाद भी यहां सफाई नहीं हुई है. टीम में वरुण कुमार, सत्यवान महतो, बबलू रविदास, छिड़काव टीम में इंद्रा कुमार, राज कुमार व क्षेत्र की सहिया संगीता देवी थीं. इधर, माइंस रेस्क्यू कॉलोनी परिसर में यहां करीब 80 आवास हैं, जिनमें कई बीसीसीएल कर्मियों ने अपने परिवार के बच्चों को अन्यत्र भेज दिया है.

नालियों में दवा का छिड़काव

जांच के लिए पहुंची टीम से नालियों में दवा छिड़काव के कर्मियों के आग्रह पर टीम ने असमर्थता जाहिर की. टीम के सदस्यों ने कहा कि नालियों की साफ-सफाई बीसीसीएल की जिम्मेदारी है. यहां चारों ओर गंदगी है, जिससे कई रोग पैदा हो सकते हैं.

क्या कहते हैं अधिकारी

माइंस रेस्क्यू सुपरिटेंडेंट पीआर मुखर्जी का कहना है कि नालियों की सफाई के लिए सिविल विभाग को लिखा गया है. परिसर में रहने वाले बीसीसीएलकर्मी साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहें. जल्द ही जंगल-झाड़ियों की कटाई शुरू की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola