Dhanbad News:एलपीजी से भरा टैंकर पलटा, मची अफरातफरी

Updated at : 26 Oct 2024 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News:एलपीजी से भरा टैंकर पलटा, मची अफरातफरी

Dhanbad News: तोपचांची में जीटी रोड पर एलपीजी से भरा टैंकर पलटने से शुक्रवार की सुबह अफरातफरी मच गयी. तत्काल दमकल को बुला लिया गया.

विज्ञापन

Dhanbad News:तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर सुभाष चौक के पास शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे एक एलपीजी टैंकर सिक्स लेन के डिवाइडर से टकरा कर पलट गया. घटना कोलकाता-दिल्ली लेन पर हुई. इस दौरान अफरातफरी मच गयी. गैस से भरा टैंकर धनबाद से इसरी की ओर जा रहा था. हादसे में टैंकर का चालक व खलासी केबिन में फंस गये. लोगों ने किसी तरह दोनों को टैंकर के केबिन से निकाला और इलाज के लिए तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया.

पुलिस ने आसपास की दुकानों व घरों में चूल्हा जलाने से रोका

घटना की सूचना मिलते ही तोपचांची थानेदार डोमन रजक, सब इंस्पेक्टर कुबेल साव दलबल के साथ पहुंचे. थानेदार ने तत्काल अग्निशमन विभाग को फोन कर दमकल बुला दिया. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की दुकानों और घरों में तत्काल चूल्हा जलाने से रोक लगा दी. शाम लगभग पांच बजे क्रेन की मदद से टैंकर को उठाया गया. इसके बाद कोलकाता-दिल्ली लेन पर वाहनों का आवागमन चालू हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola