Dhanbad News : खाना बनाने के दौरान चूल्हे पर गिरकर झुलसी सुदामडीह की महिला

Updated at : 02 Mar 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : खाना बनाने के दौरान चूल्हे पर गिरकर झुलसी सुदामडीह की महिला

घटना के बाद महिला को गंभीर स्थिति में एसएनएमएमसीएच में कराया गया भर्ती

विज्ञापन

खाना बनाने के दौरान चक्कर आने से महिला चूल्हे की आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी. इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सवारडीह चेल्यागी के रहने वाले रामेश्वर रवानी ने बताया कि शनिवार की सुबह उसकी पत्नी जोशना देवी (46 वर्ष) रसोइ में खाना बना रही थी. इसी दौरान उसे चक्कर आ गया और वह चूल्हे पर ही गिर गयी. उसकी साड़ी में आग लग गयी. परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और जोशना को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार जोशना के शरीर का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola