ePaper

Dhanbad News: वंदे भारत पर पथराव, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 04 Sep 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: वंदे भारत पर पथराव, आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: वंदे भारत पर पथराव, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

Dhanbad News: गोमो आरपीएफ बुधवार की रात ट्रेन पर पथराव के आरोप में भीम सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. आरपीएफ की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों तथा शरारती तत्वों में डर का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर निमियाघाट स्टेशन के निकट से गुजर रही थी. इस दौरान निमियाघाट थाना क्षेत्र के लोहेडीह निवासी भीम सिंह (31) ने ट्रेन पर पथराव कर दिया. आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निमियाघाट स्टेशन के निकट से भीम सिंह को गिरफ्तार कर लिया. आरपीएफ ने रेल अधिनियम के धारा 153 के तहत कांड संख्या 1751/25 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola