Dhanbad News : धनबाद-भूली मुख्य मार्ग पर बारिश से बहा स्टोन डस्ट, गड्ढा से दुर्घटना की आशंका

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : धनबाद-भूली मुख्य मार्ग पर बारिश से बहा स्टोन डस्ट, गड्ढा से दुर्घटना की आशंका

लीकेज पाइप की मरम्मत के बाद ठीक से नहीं की जाती सड़क की मरम्मत

विज्ञापन

रविवार को हुई बारिश की वजह से भूली बी ब्लॉक शिव मंदिर के समीप जोरिया पर बने पुल से कुछ मीटर पहले गड्ढा बन गया है. इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. भूली-धनबाद मुख्य मार्ग से रेंगुनी, ईस्ट बसेरिया, तेतुलमारी के हजारों लोग आवागमन करते हैं. इसपर रोजाना सैकड़ों वाहन, स्कूल वैन व भारी वाहन गुजरते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग की लापरवाही से पहले भी इस सड़क पर गड्ढा बना था. इस बार फिर गड्ढा बन गया है. इसकी ठीक से मरम्मत होनी चाहिए. गौरतलब है कि इस पुल के दूसरी छोर पर राइजिंग पाइप में खराबी आने के कारण गड्ढा बना था. पीडब्ल्यूडी विभाग ने पाइप की मरम्मत करा दी और गड्ढे में स्टोन डस्ट भर दिया. दूसरी ओर भी लीकेज को ठीक कर दिया गया, लेकिन सड़क की ठीक से मरम्मत नहीं की गयी. इससे सड़क पर पुल के दोनों छोर पर गड्ढे बन गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola