बाघमारा प्रखंड के 93 बूथों पर चलेगा स्पेशल अभियान, टीम गठित
Updated at : 16 Apr 2024 8:06 PM (IST)
विज्ञापन

विशेष जागरूकता अभियान
विज्ञापन
बाघमारा
. पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में 70 फीसदी से कम मतदान होने वाले बूथों पर प्रत्येक दिन विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ सुषमा आनंद, सीओ रविभूषण प्रसाद ने टीम बनायी है. मंगलवार शाम इस आशय का पत्र जारी किया गया. बाघमारा प्रखंड के अधीन टुंडी व बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 93 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां पिछले चुनाव में राष्ट्रीय औसत 67.4 फीसदी से भी कम मतदान हुआ था. उन केंद्रो में नौ अलग-अलग टीम प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाताओं से मिलकर मतदान के लिए जागरूक करेगी. इसके लिए मनरेगा बीपीओ कृष्ण कन्हैया कुमार व बीपीएम सुदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




