दुर्गापुर से जान देने मैथन डैम आयी महिला को जवान ने बचाया

मैथन में महिला को जवानों ने बचाया
मैथन. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहनेवाली एक अधेड़ महिला पारिवारिक विवाद से तंग आकर गुरुवार को अपनी जान देने मैथन डैम पहुंच गयी. उसे डैम में कूदने का प्रयास करते देख लोगों ने सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ जवान रणविजय सिंह को दी. जवान ने मौके पर पहुंच कर महिला को बचा लिया. बाद में उसे मैथन पुलिस के हवाले कर दिया. महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का किसी गैर महिला के साथ संबंध है. इससे वह परेशान है. इसके कारण वह जीना नहीं चाहती है. एग्यारकुंड के सीओ कृष्ण कुमार मरांडी व सीआइएसएफ जवानों ने महिला को समझा बुझा कर शांत कराया. बाद में पुलिस ने उसके पति को बुला कर उसे सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










