Dhanbad news: एसएनएमएमसीएच : आधे घंटे लिफ्ट में फंसा रहा युवक, हंगामा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एसएनएमएमसीएच की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार को हीरापुर निवासी ऋषभ कुमार यहां लगभग आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा.
विज्ञापन
धनबाद.
जिले के सबसे बड़े अस्पताल एसएनएमएमसीएच की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार को हीरापुर निवासी ऋषभ कुमार यहां लगभग आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा. युवक अपने पिता, जो पैर टूटने के कारण ऑर्थो विभाग में भर्ती हैं, के लिए खाना लेकर आया था. लिफ्ट में फंस जाने के बाद ऋषभ को बाहर निकालने के लिए उसकी मां आधे घंटे तक लोगों से गुहार लगती रही. हंगामा करने के बाद अस्पताल प्रबंधन की नींद टूटी व बिजली काट कर लिफ्ट को खोला गया. ऋषभ ने लिफ्ट से बाहर आकार बताया कि लिफ्ट में घुसने के बाद ही लिफ्ट जाम हो गया. लगभग आधे घंटे तक लिफ्ट का अलार्म बजने के बाद भी किसी ने लिफ्ट का दरवाजा नहीं खोला. वहीं लिफ्ट के अंदर उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. युवक की मां ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन ने शुरू में मामले को गंभीरता से नहीं लिया था. इसमें प्रबंधन की लापरवाही साफ दिखती है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन