Dhanbad News: अकीदत के साथ मनाया गया शब ए बरात

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: अकीदत के साथ मनाया गया शब ए बरात

शब-ए-बरात पर देर रात तक मजार, कब्रिस्तानों पर पढ़ा गया फातिहा

विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय में इबादत व गुनाहों से मगफिरत (क्षमा) की रा�� यानी शब-ए-बरात का पर्व मंगलवार को मनाया गया. इस अवसर पर देर रात तक जहां मजार, कब्रिस्तानों पर फातिहा पढ़ा गया. वहीं मस्जिदों व घरों में कुरान की तिलावत की गयी. इमाम बताते हैं कि इस रात के इबादत की बड़ी अहमियत है. रमजान से ठीक एक पखवारा पहले मनाये जाने वाले शब ए बरात के साथ ही इबादत का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. शब ए बरात को लेकर शहर के वासेपुर, आजाद नगर, पांडरपाला, शमशेर नगर, रहमतगंज, टिकिया पाड़ा, मनईटांड़, गजुआटांड़, नया बाजार, गद्दी मोहल्ला, कबाड़ी पट्टी स्थित मस्जिदों की विशेष सजावट की गयी है. वहीं स्टेशन के पास स्थित मजार पर रात भर अकीदतमंदों की भीड़ जमी रही. इस मौके पर घरों को चिरागों से रौशन किया गया.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola