Dhanbad News: नगर निगम की सात दुकानें होंगी सील, छह सदस्यीय टीम गठित
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन
नगर निगम की सात दुकानों को सील किया जायेगा. तीन-तीन नोटिस के बाद भी दुकान का बकाया किराया नहीं देने पर नगर आयुक्त ने 31 मार्च को दुकानों को सील करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.
विज्ञापन
धनबाद.
नगर निगम की सात दुकानों को सील किया जायेगा. तीन-तीन नोटिस के बाद भी दुकान का बकाया किराया नहीं देने पर नगर आयुक्त ने 31 मार्च को दुकानों को सील करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. नगर प्रबंधक रजनीश लाल के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित की गयी है. नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने बताया कि धनबाद नगर निगम अंतर्गत हीरापुर हटिया, पुराना बाजार, हरि गोपाल मजूमदार रोड हावड़ा मोटर के दुकानदारों द्वारा कई वर्षों से किराये का भुगतान नहीं किया जा रहा है. सात दुकानदारों को तीन-तीन नोटिस देने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है. नगर प्रबंधक रजनीश लाल के नेतृत्व में फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार, कर संग्रहक कृष्ण कांत सिंह, राम कुमार शर्मा, राजीव माथुर व मनोज कुमार सिंह की टीम बनायी गयी है. टीम को 31 मार्च को दुकानों को सील करने का निर्देश दिया गया है.इनकी दुकानें होंगी सील बकाया किराया
मकसूद आलम (पुराना बाजार) 16632 रु
मो मोईज (पुराना बाजार) 42000 रुसुमन कुमार भगत (पुराना बाजार) 40000 रु
परशुराम सिंह (पुराना बाजार) 32340 रुमोस्मात सारो (पुराना बाजार) 63000 रु
राजेश कु साव( हीरापुर हटिया) 76800 रुसंजय साव (हीरापुर हटिया) 23040 रु
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










