dhanbadnews: तीन होमगार्ड के भरोसे एसएनएमएमसीएच की सुरक्षा व्यवस्था
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच की सुरक्षा व्यवस्था में अचानक कटौती कर दी गयी है. विधानसभा चुनाव को लेकर यहां नियुक्त कुल 21 में से 18 होमगार्ड जवानों को हटा लिया गया है.
विज्ञापन
धनबाद.
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) की सुरक्षा व्यवस्था में अचानक कटौती कर दी गयी है. विधानसभा चुनाव को लेकर एसएनएमएमसीएच में नियुक्त कुल 21 में से 18 होमगार्ड जवानों को हटा लिया गया है. सभी को विभिन्न जगहों पर चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है. ऐसे में पिछले दो दिनों से एसएनएमएमसीएच की सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे चल रही है. तीन होमगार्ड जवानों से दो शिफ्ट में काम लिया जा रहा है. सुबह से दोपहर तक एसएनएमएमसीएच में मरीजों की अत्यधिक भीड़ रहती है. ऐसे में दो होमगार्ड को दिन की पाली में ड्यूटी पर तैनात किया गया है. वहीं एक जवान से दोपहर से रात आठ बजे तक ड्यूटी ली जा रही है.रात को सुरक्षा के लिए एक भी जवान नहीं :
वर्तमान में एसएनएमएमसीएच में रात को सुरक्षा के लिए एक भी जवान नहीं है. दो दिनों से रात को अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था जैसे-तैसे चल रही है. जबकि, पहले रात में यहां सात होमगार्ड जवान तैनात रहते थे.एसएसपी ने होमगार्ड जवानों की संख्या बढ़ाने का दिया था प्रस्ताव :
ज्ञात हो कि एसएनएमएमसीएच की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों की संख्या पहले से ही कम है. एसएनएमएमसीएच की सुरक्षा को लेकर एसएसपी एचपी जनार्दनन द्वारा दो माह पूर्व किये गये ऑडिट के बाद उन्होंने इससे संबंधित रिपोर्ट जारी की है. इसमें एसएनएमएमसीएच की सुरक्षा को देखते हुए होमगार्ड जवानों की संख्या 21 से बढ़ाकर 150 करने का प्रस्ताव मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को दिया है. एसएनएमएमसीएच के सुरक्षा नोडल पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सुमन ने कहा कि एसएनएमएमसीएच की सुरक्षा को लेकर कई बार गृहरक्षा वाहिनी के अधिकारियों से संपर्क कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया जा चुका है. अबतक उनके द्वारा सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंधन नहीं किया गया है. वर्तमान में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे चल रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










