Dhanbad News: सैफी उर्फ मेजर की रिमांड पूरी, आज भेजा जायेगा जेल
Published by :ASHOK KUMAR
Published at :05 May 2026 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद पुलिस की पूछताछ में वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान के खास गुर्गे सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर ने दी कई अहम जानकारियां.
विज्ञापन
धनबाद पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुए वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान के खास गुर्गे सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर की रिमांड अवधि पूरी हो गयी है. धनबाद पुलिस ने बंगाल से लाने के बाद तीन-तीन दिन के लिए उसे दो बार रिमांड पर लिया. मंगलवार को उसकी रिमांड अवधि पूरी हो रही है. इसके बाद धनबाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. रिमांड के दौरान सैफी ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिससे गैंग के नेटवर्क और काम करने के तरीके का खुलासा हुआ है.
यूट्यूबर करता है वीडियाे वायरल
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सैफी ने बताया कि धनबाद के कुछ यूट्यूबर प्रिंस खान के लिए काम करते थे. उनकी जिम्मेदारी हथियारों के साथ वीडियो बनाना और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करना था. हर वीडियो के वायरल होने पर उन्हें तय रकम दी जाती थी. इस खुलासे ने अपराध और सोशल मीडिया के गठजोड़ को उजागर किया है.गोपी संभाल रहा है काम
पूछताछ में सैफी ने प्रिंस खान और उसके परिवार से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी दी है. उसने बताया कि गैंग का संचालन फिलहाल गोपी खान कर रहा है, जो शूटर व अन्य अपराधियों को जुटा रहा है. वासेपुर से जुड़े इस मामले की जांच तेज कर दी गयी है. पुलिस अब उन यूट्यूबरों की पहचान में जुटी है, जो इस नेटवर्क का हिस्सा थे. वहीं गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए भी छापेमारी की जा रही है. धनबाद थाना में सैफी से लगातार पूछताछ की गयी, जिसमें डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस टीम शामिल रही. अधिकारियों का कहना है कि सैफी से मिली जानकारी के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










