सदर अस्पताल : एसएनसीयू को किया जायेगा अपग्रेड

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को अपग्रेड करने की तैयारी है. जिला प्रशासन की ओर से एसएनसीयू को अपग्रेड करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है.

विज्ञापन

रेडिएंट वार्मर समेत अत्याधुनिक उपकरणों की होगी खरीदारी

डीएमएफटी की राशि से खरीदारी करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

धनबाद.

सदर अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को अपग्रेड करने की तैयारी है. जिला प्रशासन की ओर से एसएनसीयू को अपग्रेड करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है. इसके तहत रेडिएंट वार्मर, इन्फ्यूजन पंप, फोटोथेरैपी यूनिट और बेबीलाइन मॉनिटर जैसे अत्याधुनिक उपकरणों की खरीदारी की जायेगी. इस संबंध में उपायुक्त आदित्य रंजन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. उपायुक्त ने कहा है कि सभी आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी डीएमएफटी फंड से की जायें. ताकि एसएनसीयू को बेहतर बनाकर नवजात शिशुओं को समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा दी जा सके.

क्या है एसएनसीयू

एसएनसीयू में गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं का इलाज किया जाता है. जन्म के समय कम वजन, सांस की तकलीफ, संक्रमण जैसी समस्याओं से पीड़ित बच्चों को यहां विशेष देखरेख और उपचार मिलता है. सदर अस्पताल के एसएनसीयू में वर्तमान में व्यवस्था सीमित संसाधनों पर निर्भर है. इससे कई बार नवजात को रेफर करना पड़ता है.

इन उपकरणों की होगी खरीदारी

रेडिएंट वार्मर : नवजातों के शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए.

फोटोथेरैपी यूनिट : पीलिया से पीड़ित शिशुओं के इलाज के लिये.

मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर : बच्चों के स्वास्थ्य संकेतकों की लगातार निगरानी के लिए.

सीपीएपी मशीन : नवजातों की सांस संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए.

शिशु आइसोलेटर्स : संक्रमण से बचाव के लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola