Dhanbad News : गोविंदपुर और टुंडी से गुजरेगी रेल, दोनों जगह बनेंगे स्टेशन : मथुरा महतो

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : गोविंदपुर और टुंडी से गुजरेगी रेल, दोनों जगह बनेंगे स्टेशन : मथुरा महतो

टुंडी विधायक व विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने गोविंदपुर में पत्रकारों से कहा-रेल लाइन आने से क्षेत्र का होगा विकास

विज्ञापन

गोविंदपुर और टुंडी रेल लाइन से जुड़ेंगे. दोनों स्थानों पर रेलवे स्टेशन बनेगा. इसके लिए रेल मंत्रालय ने पहल शुरू कर दी है. शनिवार को धनबाद से पूर्वी टुंडी जाने के क्रम में टुंडी विधायक व विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने गोविंदपुर में पत्रकारों को उक्त जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसकी मांग को वह लंबे समय से कर रहे थे. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में उन्होंने यह सवाल उठाया था. उन्हें परिवहन मंत्री ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया था. श्री महतो ने कहा कि विधानसभा में सवाल उठाने के बाद 17 मार्च 2025 को परिवहन विभाग की सचिव विप्रा भाल ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखा था. उन्होंने पत्र में कहा था कि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 128 के अंतर्गत प्राप्त गैर सरकारी संकल्प द्वारा धनबाद से गिरिडीह भाया टुंडी, गोविंदपुर नई रेल लाइन निर्माण का अनुरोध किया है. अतः उक्त गैर सरकारी संकल्प संदर्भित विषय पर आवश्यक कार्रवाई की जाये. इसके बाद रेल मंत्रालय ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू की है.

क्षेत्र के विकास में आयेगी तेजी :

टुंडी विधायक ने मथुरा प्रसाद महतो कहा कि गोविंदपुर और टुंडी के रेल लाइन से जुड़ने से क्षेत्र के विकास में तेजी आयेगी. रेल लाइन के ट्रैफिक सर्वेक्षण के बाद अब यातायात और इंजीनियरिंग सर्वे होगा. धनबाद के प्रधानखंता से गोविंदपुर और टुंडी होते हुए गिरिडीह तक रेल लाइन जुड़ेगी. गोविंदपुर, महाराजगंज, टुंडी, फतेहपुर , कोईमारा न्यू गिरिडीह आदि स्टेशन होंगे. इससे लोगों की आवाजाही सुुगम होगी और रेल लाइन से जुड़ने पर क्षेत्र का विकास तेज होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola