Dhanbad News : गौ माता की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : श्याम साह

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : गौ माता की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : श्याम साह

विज्ञापन

Dhanbad News : मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से जीव दया गौ सेवा महाअभियान के तहत दो सितंबर की रात विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर झरिया, बैंक मोड़, मटकुरिया रोड, धोवाटांड़ तथा धनसार क्षेत्र में गौ माताओं को रेडियम बेल्ट पहनाये गये. अंधेरे में चमकने वाले ये बेल्ट वाहन चालकों को दूर से ही सतर्क करेंगे. इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सीए श्याम साह ने कहा कि गौ माता की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि गौ सेवा ही सच्ची सेवा है. मंच ने यह कार्य आरंभ किया है, लेकिन इसे सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है. कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश केजरीवाल, समृद्धि शाखा अध्यक्ष जया अग्रवाल, सचिव निशा अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अमर अत्रि, अक्षत अत्रि, श्रेयष अग्रवाल व लेकिशा शर्मा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola