Dhanbad News: प्रिंस खान के भाई ने रची थी इकबाल की हत्या की साजिश
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन

इकबाल खान के ड्राइवर पर फायरिंग मामले में इजहार हुसैन व राकिब ने पूछताछ में बैंक मोड़ पुलिस को मिली अहम जानकारियां.
विज्ञापन
वासेपुर में इकबाल खान के ड्राइवर पर फायरिंग मामले में बैंक मोड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में दो दिन की रिमांड पर लिये गये ओडिशा निवासी इजहार हुसैन और राकिब ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किये हैं. बताया कि दोनों इकबाल खान को मारने आये थे. वहीं रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने दोनों को रविवार को जेल भेज दिया.
चाईबासा जेल में रची गयी थी हत्या की साजिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ माह पहले वे चाईबासा जेल गये थे. वहीं उनकी मुलाकात फरार अपराधी प्रिंस खान के भाई गोडवीन खान से हुई थी, जो उस समय जेल में बंद था. गोडवीन के संपर्क में आने के बाद दोनों अपराध की दुनिया में सक्रिय हुए और उसी ने उन्हें इस घटना को अंजाम देने के लिए तैयार किया था. वहीं इकबाल की हत्या की प्लानिंग बनी और उसके बाद दोनों ने धनबाद आकर घटना को अंजाम दिया. आरोपियों ने बताया कि गोडवीन खान ने उनकी बातचीत अपने भाई प्रिंस खान से करायी थी. बातचीत में एक निश्चित रकम तय की गयी, जिसके बाद दोनों ने इकबाल को निशाना बनाने की योजना बनायी. हालांकि, 20 फरवरी को वासेपुर में इकबाल की जगह उसके ड्राइवर हैदर अंसारी उर्फ बबली पर फायरिंग करना पड़ा.कई लोगों ने किया सहयोग
रिमांड के दौरान इजहार और राकिब ने धनबाद के कुछ स्थानीय लोगों के नाम भी पुलिस को बताये हैं. आरोप है कि इन्हीं लोगों ने दोनों के शहर में ठहरने की व्यवस्था की थी. उन्हें हथियार उपलब्ध कराये और घटना के बाद फरार होने में मदद की थी. अब बैंक मोड़ पुलिस उन संदिग्ध लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










