धनबाद में गर्मी बढ़ते ही बिजली की कटौती शुरू, सुबह से लेकर रात तक हो रही लोड शेडिंग

bihar electricity news: सांकेतिक फोटो
गुरुवार को शहर के अलग-अलग फीडर संबंधित इलाकों में सुबह से लेकर रात तक लगभग 10 घंटों की लोड शेडिंग की गयी. भीषण गर्मी में अलग-अलग समय में हुई घंटों बिजली कटौती से लोग परेशान रहे.
धनबाद : धनबाद में गर्मी का पारा चढ़ते ही शहर में अघोषित बिजली कटौती का दौर शुरू हो गया है. सुबह से लेकर रात तक लगभग 10 घंटे की लोड शेडिंग शुरू हो गयी है. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में जेबीवीएनएल, धनबाद एरिया बोर्ड में बिजली की खपत में करीब 50 प्रतिशत इजाफा दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न सबस्टेशनों के अलग-अलग फीडर से कटौती की जा रही है.
बिजली कटौती से लोग रहे परेशान
गुरुवार को भी धनबाद शहर के अलग-अलग फीडर संबंधित इलाकों में सुबह से लेकर रात तक लगभग 10 घंटों की लोड शेडिंग की गयी. भीषण गर्मी में अलग-अलग समय में हुई घंटों बिजली कटौती से लोग परेशान रहे. वहीं विभिन्न क्षेत्रों में अत्यधिक लोड बढ़ने के कारण डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज में खराबी आने का सिलसिला जारी रहा. वहीं विभिन्न इलाकों में लो-वोल्टेज होने की शिकायतें भी जेबीवीएनएल के कॉल सेंटर में दर्ज की गयी.
Also Read : धनबाद आयकर ने अपने अधिकार क्षेत्र में गठित की 12 क्यूआरटी
260 मेगावाट पार पहुंची खपत :
जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार धनबाद एरिया बोर्ड में सप्लाई के लिए डीवीसी से बिजली मिलती है. करार के अनुसार डीवीसी से सप्लाई के लिए 180 से 190 मेगावाट बिजली मिलती है. वर्तमान में बिजली की डिमांड 280 मेगावाट के पार पहुंच गयी है. यही कारण है लोड को संतुलित रखने के लिए जेबीवीएनएल द्वारा लोडशेडिंग की जा रही है.
डीवीसी ने दो घंटे की लोडशेडिंग :
गुरुवार को डीवीसी द्वारा सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग समय में विभिन्न सबस्टेशन संबंधित इलाकों में लगभग दो घंटों से ज्यादा लोड शेडिंग की. डीवीसी के अधिकारियों ने लोडशेडिंग की वजह अत्याधित लोड बढ़ने को बताया.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




