Dhanbad News: पुलिस ने एक आरोपी को भेजा जेल, दूसरा अस्पताल में

Dhanbad News: महिला का पर्स छीन कर भाग रहे दो अपराधी गिर गये थे बाइक से
Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलाकुसमा मंदिर में सोमवार को राजगंज के बागदाहा निवासी ओम प्रकाश महतो की पत्नी ज्योत्स्ना देवी का पर्स छीन कर भागने में पकड़ाये एक अफराधी करण वर्मा को पुलिस ने मंगलवार को धनबाद जेल भेज दिया. वहीं चंदू कुमार विश्वकर्मा का इलाज अस्पताल में चल रहा है. भागने के क्रम में बाइक से गिरने से उसका एक पैर टूट गया है. दोनों युवक बलियापुर थाना क्षेत्र की बेलगड़िया कॉलोनी के रहने वाले हैं. यह जानकारी मंगलवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. इस दौरान सरायढेला थाना के एसआई रजनीश कुमार व अन्य मौजूद थे. ज्ञात हो कि सोमवार की शाम ज्योत्सना देवी अपने भाई के साथ बाइक से अपने मायके पलानी, बेदमाकुल्ही से ससुराल राजगंज बागदाहा जा रही थी. इसी क्रम में कोलाकुसमा मंदिर के पास बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसका पर्स छीन कर भाग रहे थे. पुलिस ने पीछा किया, तो दोनों अपराधी बाइक कर गिर कर घायल हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










