Dhanbad News: पौधे लगाना सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य का आधार : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: पालुडीह में वन महोत्सव का आयोजन, लगाये गये फलदार पौधे

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद वन प्रमंडल की ओर से शनिवार को पालुडीह में वन महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त आदित्य रंजन, डीएफओ विकास पालीवाल, विधायक अरूप चटर्जी, सेल के जीएम (पर्यावरण) आदित्य सिंह एवं एमपीएल के सीइओ जगमीत सिंह सिद्धू ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. इस दौरान एक पेड़ मां के नाम थीम पर आधारित इस महोत्सव में अतिथियों ने फलदार पौधे लगाये. समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि पौधरोपण आने वाले पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य का आधार है. डीएफओ विकास पालीवाल ने कहा कि सामाजिक विकास, वायुमंडल एवं धरती की सेहत के लिए पौधरोपण समय की मांग है. इस तरह के आयोजन से समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है. निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा वन महोत्सव का उद्देश्य बहुआयामी है. एमपीएल के सीइओ जगमीत सिंह सिद्धू ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के मूलभूत आवश्यकताओं पर बल देते हुए कहा कि यह महोत्सव मातृभूमि के लिए अनुपम उपहार है.

उपायुक्त ने किया एमपीएल प्लांट का अवलोकन

उपायुक्त ने एमपीएल में जमशेदजी नौसेरवानजी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. प्लांट का अवलोकन किया. मौके पर निरसा बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, आरएफओ आरके सिंह, जेएफएस एवं एसीएफ एके मंजुल, एमपीएल के पीआरओ अजय कुमार, सीएमओ सुभ्रा सुंदर चटर्जी, सीएमओ सर्विसेज डीके गंगवाल, हेड एचआर दैतरी स्वैन, दुर्गेश शर्मा, हेड लायजन संदीप खंडेलवाल, अजय कुमार, अजीत सिंह, अमन सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola