Dhanbad News : गोविंदपुर जीटी रोड में 12 घंटे जाम से हलकान रहे लोग

Dhanbad News : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को हुई दिक्कत. जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीज हुए परेशान.
Dhanbad News : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को हुई दिक्कत. जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीज हुए परेशान.
जाम में फंसे वाहनDhanbad News : गोविंदपुर में जीटी रोड की दोनों लेन मंगलवार को सुबह से लेकर देर रात तक करीब 12 घंटे जाम रही. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई. ट्रैफिक पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी जाम नहीं छूटा, तो गोविंदपुर पुलिस को लगना पड़ा. जाम में कई एंबुलेंस भी फंस गये. उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं झारखंड अधिविद्य परिषद की माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को अपने केंद्र तक पहुंचने में परेशानी हुई. प्रोजेक्ट हाई स्कूल गोविंदपुर, सेठ सुखीराम बालिका विद्यालय गोविंदपुर व प्लस टू हाई स्कूल गोविंदपुर परीक्षा केंद्र जाने में विद्यार्थियों की खूब फजीहत हुई. बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल से महाकुंभ के लिए बड़ी संख्या में वाहनों के जाने से जीटी रोड की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी.पेट्रोल-डीजल की बिक्री दोगुनी हुई
जीटी रोड पर वाहनों का लोड काफी बढ़ गया है. इस वजह से जीटी रोड के किनारे के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल व डीजल की बिक्री भी दोगुनी हो गयी है. बताया जाता है कि महाकुंभ को लेकर जीटी रोड के दिल्ली लाइन में वाहनों का लोड बुधवार तक रहेगा. महाकुंभ स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालुओं के कारण कोलकाता लेने पर वाहनों का लोड शुक्रवार तक रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




