Dhanbad News: योजनाओं को धरातल पर उतारें, अंतिम व्यक्ति को भी मिले लाभ : डीसी
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 08 Apr 2026 1:11 AM
Dhanbad News: जिले की 256 पंचायतों के मुखियाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा.
धनबाद, जिले की 256 पंचायतों के मुखियाओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा. लाइवलीहुड (आजीविका) से जुड़े प्रशिक्षण को विशेष प्राथमिकता दी गयी, जिसमें पंचायत स्तर पर स्वरोजगार और आय बढ़ाने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गयी. उपायुक्त आदित्य रंजन ने न्यू टाउन हॉल व सदर अस्पताल के एमटीसी ट्रेनिंग सेंटर में मुखियाओं को राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने व पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. मुखियाओं को बताये गये पंचायत के अधिकार एवं कर्तव्य, पंचायत की प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियां, जन भागीदारी, उनके उत्तरदायित्व सहित अन्य विषयों को अच्छे से समझने का निर्देश दिया. इसके साथ साथ राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित सत्र में डीएमएफटी के अमर श्रीवास्तव ने लाइवलीहुड से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर आजीविका के बेहतर मॉडल अपनाकर ग्रामीणों की आय बढ़ायी जा सकती है और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा सकता है. मुखियाओं को रांची से आए प्रशिक्षक सुजीत कमार, प्रकाश राना व नमिता देवी विभिन्न सेंटरों में प्रशिक्षण दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










