Dhanbad News : बरवापूर्व हटिया में बकरा लूट की अफवाह से अफरातफरी

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : हटिया में मनसा पूजा को लेकर बकरा खरीदारों की लगी थी भीड़

विज्ञापन

Dhanbad News : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरवापूर्व में शनिवार को साप्ताहिक हटिया में मनसा पूजा को लेकर सुबह पांच बजे से ही खरीदारों का जमघट लगने लगा था. हटिया में बकरों की अपेक्षा खरीदारों की संख्या अधिक थी. मौके का फायदा उठाते हुए व्यापारियों ने अधिक दाम लेकर बकरे बेचे. कीमत अधिक देख किसी ने हटिया में बकरा की लूट की अफवाह फैला दी. इससे भयभीत होकर दूर-दराज से पहुंचे व्यापारी बकरों को पिकअप वैन में लाद कर वहां से भाग गये. बाद में खरीदार मायूस होकर लौटने लगे. यूपी, बिहार, बंगाल, राजस्थान आदि राज्यों से व्यापारी हजारों बकरा लेकर पहुंचे थे. पूरे भादो माह में श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार मनसा देवी की पूजा करते हैं. शनिवार को मनसा पूजा का उपवास था. रविवार की सुबह मां मनसा के समीप बकरे की बलि दी जायेगी, जिसके कारण हटिया में बकरा खरीदारों की भीड़ उमड़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola