Dhanbad News : कॉलोनियों में पानी सप्लाई का कार्य दूसरे ठेकेदार को दिये जाने का विरोध

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : कॉलोनियों में पानी सप्लाई का कार्य दूसरे ठेकेदार को दिये जाने का विरोध

विज्ञापन

Dhanbad News : इसीएल मुगमा एरिया के बंद पड़ी कापासारा खदान से कॉलोनियों में पानी सप्लाई व मोटर के रखरखाव के लिए प्रबंधन द्वारा दूसरे ठेकेदार को टेंडर दिये जाने के विरोध में मंगलवार को पानी सप्लाई व मेंटनेंस करने वाले ऑपरेटरों ने पम्प हाउस के समीप धरना दिया. पानी का सप्लाई भी बंद कर दिया. उसके कारण कापासारा बस्ती, वीटी सेंटर, अग्रवाला कॉलोनी, उड़िया धौड़ा, कापासारा कार्यालय, हॉस्पिटल कॉलोनी आदि सैकड़ों घरों का पानी बंद है. ऑपरेटर अमित सिंह, विक्रम बाउरी, आकाश राय, मांगद राय का कहना है कि हम सभी ठेकेदार त्रिपुरारी चौबे के अंडर में 15 वर्षों से काम करते आ रहे हैं. लेकिन प्रबंधन द्वारा रंजन सिंह नामक ठेकेदार को इसीएल मुगमा क्षेत्र का पानी सप्लाई का टेंडर दे दिया गया है. नये ठेकेदार का कहना है कि पहले वाले ठेकेदार के साथ काम करने वाले लोगों को नहीं रखा जायेगा. वहीं ठेकेदार रंजन सिंह का कहना है कि किसी को भी नहीं हटाया जायेगा. ऑपरेटरों को हमारे खिलाफ भड़काया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola