निरसा में एक साथ तीन घरों से एक लाख की चोरी

Updated at : 20 Jun 2024 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
निरसा में एक साथ तीन घरों से एक लाख की चोरी

एक ही साथ तीन घरों में चोरी

विज्ञापन

मुगमा.

निरसा थानांतर्गत डांगापाड़ा में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया. यहां अपराधियों ने लगभग एक लाख रु के सामानों की चोरी कर ली. लोगों के जग जाने के कारण अपराधी एक घर में चोरी नहीं कर सके. इस बाबत भुक्तभोगी गृहस्वामी ने निरसा थाना में शिकायत की है. बताया जाता है कि घर के सभी लोग छत पर सोने चले गये थे. लगभग दो बजे रात्रि में चोरों ने सबसे पहले गणेश बाउरी के घर का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश कर कांसा व तांबा के बर्तन, अलमारी से एक जोड़ी पायल, चांदी की चार का चेन, सोने की एक जोड़ी बाली सहित लगभग 40 हजार के सामानों की चोरी कर ली. इसके बाद पास के ही हेला बाउरी के घर का ताला तोड़ कर सोने की कान की एक जोड़ा बाली, दो जोड़ा पायल, चांदी का कंगन, आठ जोड़ा चांदी की चेन सहित लगभग 50 हजार की संपत्ति चुरा ली. शिबू महतो के घर से राजमिस्त्री का काम करने वाले उपकरणों की चोरी कर ली. लखपति बाउरी के घर का ताला तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान घर के सदस्य जाग गये तो सभी अपराधी भाग गये. गणेश बाउरी व हेला बाउरी ने शिकायत दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola