Dhanbad News: सर्कुलेटिंग एरिया के थ्रू लेन से अवैध वसूली पर अधिकारी सख्त
Published by :ASHOK KUMAR
Published at :05 Jun 2025 2:25 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के थ्रू लेन में हो रही अवैध वसूली को रेल अधिकारियों ने संज्ञान लिया है. कड़ाई के साथ इस पर रोक लगाने की कवायद शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
धनबाद.
धनबाद स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के थ्रू लेन में हो रही अवैध वसूली को रेल अधिकारियों ने संज्ञान लिया है. कड़ाई के साथ इस पर रोक लगाने की कवायद शुरू कर दी गयी है. इसे लेकर एसीएम ने बुधवार को टेंडर लेने वाले एजेंसी के संचालक को बुलाया था. इस दौरान नियमों के अनुरूप काम करने की हिदायत दी गयी. दोबारा शिकायत आने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है. साथ ही अवैध वसूली करने के मामले में जुर्माना लगाने की फाइल आगे बढ़ायी गयी है. वरीय अधिकारियों द्वारा संबंधित एजेंसी पर जुर्माना लगाया जायेगा.प्रभात खबर ने उठाया था मुद्दा
ज्ञात हो कि प्रभात खबर ने बुधवार के अंक में ””निजाम बदलते ही थ्रू लेन की बदली व्यवस्था, अवैध वसूली शुरू”” शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी. सोशल मीडिया पर एक एक्स यूजर अमित से प्रभात खबर की कटिंग के साथ इसे रेलवे को पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की. इसके बाद मामले को एसीएम को देखने को कहा गया है. वहीं कुशाल सिंह ने भी एक्स पर रेलवे को पोस्ट करते हुए अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है. डीआरएम धनबाद ने इसक जवाब में मामले को सीनियर डीसीएम व एसीएम को देखने को कहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




