Dhanbad News: मैट्रिक-इंटर के परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करें अधिकारी : डीसी
Updated at : 14 Dec 2024 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने कहा है कि मैट्रिक, इंटर परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण जरूरी है.
विज्ञापन
Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने कहा है कि मैट्रिक, इंटर परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण जरूरी है.
Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने कहा है कि मैट्रिक, इंटर परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण जरूरी है. सभी बीइइओ निरीक्षण कर आवश्यक तैयारी करायें. उपायुक्त ने यह बातें शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्रों तथा मूल्यांकन केंद्रों के चयन से संबंधित परीक्षा केंद्र चयन समिति की बैठक में कहीं. उपायुक्त ने बताया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा फरवरी 2025 के द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ होने की संभावना है. परीक्षा के आयोजन के लिए जिला में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ससमय किया जाना आवश्यक है. परीक्षा का संचालन जिला प्रशासन की देखरेख में किया जाना है. परीक्षा केंद्रों का निर्धारण परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का सबसे प्रथम और महत्वपूर्ण कार्य है, क्योंकि सही स्थान पर परीक्षा केंद्र बनाने एवं प्रत्येक केंद्र के साथ सुव्यवस्थित ढंग से विद्यालय/महाविद्यालयों को संबद्ध करने से ही परीक्षा संबंधित बहुत सी समस्याओं का समाधान हो जाता है और कदाचार रहित परीक्षा संचालन सुनिश्चित होता है. बैठक में एडीएम लॉ एंड आर्डर पीयूष सिन्हा, एसडीएम राजेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, सांसद प्रतिनिधि के रूप में मिल्टन पार्थसारथी समेत सभी बीइइओ मौजूद थे.सेंटर निर्धारण में दूरी का रखें ख्याल
बैठक में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विद्यालय के चयन में परिवहन व्यवस्था के मद्देनजर दूरी को ध्यान में रखते हुए चयन का प्रस्ताव दिया. इसे लेकर उपायुक्त ने डीइओ व सभी बीइइओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने सभी नये सेंटरों के निरीक्षण के लिए संबंधित बीइइओ को निर्देशित किया. कहा : सेंटरों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाएं यथा पानी, शौचालय, बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




