Dhanbad News: इजे एरिया के मुहल्लों में कई दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से लोगों में आक्रोश
Published by : BIJAY KUMAR BARI Updated At : 04 Apr 2026 9:37 PM
Dhanbad News: प्रबंधन ने वार्ता कर जल्द समस्या का समाधान का दिया आश्वासन
Dhanbad News: प्रतिनिधि, झरिया. पूर्वी झरिया क्षेत्र भौंरा के परसियाबाद, 19 नंबर, कुम्हार पट्टी समेत कई मुहल्लों में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर शनिवार को भाजपा नेता उमेश यादव के नेतृत्व में लोगों ने भौंरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंच कर रोष जताया. साथ ही वहां कार्यरत फोरमैन समेत अन्य कर्मियों से जलापूर्ति नहीं होने का कारण पूछा. इस पर कर्मियों ने बताया कि प्लांट में लगे पंपों की हालत दयनीय है, जिससे भौंरा हाई स्कूल पानी टंकी में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. प्लांट के अधिकांश वॉल्व खराब हैं. प्लांट में जुगाड़ की भी भारी कमी है. किसी तरह से प्लांट चल रहा है. करीब 12 पंप मरम्मत के लिए विभिन्न ठेकेदारों को दिया गया है, लेकिन ठेकेदार बकाया भुगतान को लेकर पंप का मरम्मत नहीं कर रहे हैं.
इसके बाद सभी लोग प्लांट के कर्मियों को साथ लेकर क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे और क्षेत्र के एजीएम सुशील कुमार को मामले से अवगत कराया. एजीएम ने प्लांट के फोरमैन व कर्मियों से मामले की विस्तार से जानकारी ली. इसके बाद प्रबंधन लोगों से वार्ता की. इसमें बताया गया कि प्लांट का 1000 जीपीएम पंप की मरम्मत कार्य पूरा हो गया है. उसको लाने की तैयारी चल रही है. कुम्हार पट्टी के लिए भी एक दूसरा भी पंप मंगाया गया है. जल्द ही दोनों पंप लगा कर जलापूर्ति सुचारू कर दी जायेगी. वार्ता में प्लांट के कुएं की सफाई करने पर भी चर्चा हुई.मामले को लेकर विधायक ने जीएम से की थी बात :
मालूम हो कि दो दिन पूर्व झरिया विधायक रागिनी सिंह ने इस मामले में क्षेत्र के महाप्रबंधक टी पासवान को फोन कर समस्या का अविलंब समाधान करने को कहा था. वार्ता में एजीएम सुशील कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक ईएंडएम रविराज गौड़, क्षेत्रीय असैनिक अभियंता ऋषिकेश कदम, फोरमैन आरपी सरोज, कामता प्रसाद, जितेंद्र कुमार, भाजपा नेता उमेश यादव, जयलाल शर्मा, रवि पाल, अशोक पासवान, नवीन लाल, पिंटू सिंह, विकास कुमार, नागेंद्र, रामअवतार आदि शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










