Dhanbad News: अज्ञात वाहन के धक्के से नाइट गार्ड की मौत

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 03 Apr 2026 6:38 PM

विज्ञापन

Dhanbad News: गोविंदपुर-बलियापुर मार्ग पर मोहनपुर के पास हुई घटना

विज्ञापन

Dhanbad News: गोविंदपुर-बलियापुर मार्ग पर मोहनपुर गांव के पास गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में मोहनपुर निवासी नाइट गार्ड नंदलाल महतो (50) की मौत हो गयी. नंदलाल रात करीब 8:00 बजे प्रधानखंता स्थित डीसीएम आइटीआइ ड्यूटी करने साइकिल से जा रहा था. मोहनपुर स्थित तालाब के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इससे वह बुरी तरह घायल हो गये. घटना के बाद वह काफी देर तक वहां पड़ा रहा. बाद में उन्हें लोगों ने सड़क पर पड़ा देखा, तो एसएनएमएमसीएच पहुंचाया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद घर में उनकी पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही मातम पसर गया. नंदलाल महतो डीसीएम आइटीआइ में नाइट गार्ड का काम करता था. सूचना मिलने पर झामुमो नेता जग्गू महतो, बलराम बनर्जी, डोमन चंद्र महतो, धनू महतो आदि पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola