Dhanbad News: नये डीइओ अभिषेक झा ने लिया पदभार

Updated at : 28 Feb 2025 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: नये डीइओ अभिषेक झा ने लिया पदभार

जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने गुरुवार को कार्यालय में पदभार ले लिया है. इसके साथ ही उन्होंने काम शुरू कर दिया है. उन्होंने आज विभाग का भ्रमण कर जरूरी जानकारी ली.

विज्ञापन

धनबाद.

जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने गुरुवार को कार्यालय में योगदान दे दिया है. पदभार लेने के साथ ही उन्होंने काम शुरू कर दिया है. उन्होंने आज विभाग का भ्रमण कर जरूरी जानकारी ली. इस दौरान वह मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर बनाये गये वज्रगृह पहुंचे और परीक्षा से जुड़ी जानकारी ली. वह एसएलएनटी स्कूल भी गये और पठन-पाठन को देखा. इसके अलावा उप विकास आयुक्त से मुलाकात की. इधर झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया.

बेहतर ढंग से परीक्षा का संचालन कराना प्राथमिकता

डीइओ अभिषेक झा ने कहा कि परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है. धनबाद में काम करने को लेकर वह उत्साहित है. मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर काम कर रहे है. धनबाद में इसे बेहतर तरीके से करना है.

शिक्षक संघ ने किया स्वागत

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यकारिणी के प्रतिनिधि ने शाम को डीइओ अभिषेक झा को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर डीइओ ने आश्वस्त किया कि शिक्षा एवं छात्र हित में धनबाद जिला को संगठन के साथ बेहतर तालमेल कर प्रगति की ओर ले जायेंगे. जिला सचिव जय होरो ने डीइओ से संगठन के पदाधिकारियों का परिचय कराया. मौके पर प्रमोद सिंह चौधरी, उमेश नारायण प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, गौतम सहाय, प्रियंका कुमारी, सरोष हयात अली, सुरेंद्र तुरी, किशन मंडल, संतोष मुखर्जी, शांति भूषण, कुंदन सिंह, गणेश मंडल, विभाष सिंह चौधरी, प्रभात चौधरी, कौशलेंद्र तिवारी, समरेश कुमार, कमलेश सिंह, विप्लव बित, राकेश कुमार, राजीव कुमार चौधरी, राखाल मंडल, फुलेश्वर मांझी, सपन रजक आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola