Dhanbad News: मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं : सीएमडी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं : सीएमडी

Dhanbad News: बीसीसीएल के झरिया मास्टर प्लान के तहत बेलगड़िया टाउनशिप में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए शुरू की गयी परियोजना से 26 महिलाएं जुड़ीं.

विज्ञापन

धनबाद, बीसीसीएल के झरिया मास्टर प्लान के अंतर्गत बेलगड़िया टाउनशिप में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक नयी पहल ने अब व्यावसायिक रूप ले लिया है. मंगलवार को कोयला भवन मुख्यालय में मशरूम उत्पादन से जुड़ी महिलाओं ने बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात की. सीएमडी श्री अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल का उद्देश्य केवल खनन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के समग्र विकास में योगदान देना भी है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता है. मशरूम उत्पादन से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं.

बेलगड़िया की यह पहल अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी. उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में इस परियोजना का विस्तार किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़कर उन्हें रोजगार और सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा सके. इस अवसर पर निदेशक मानव संसाधन मुरली कृष्ण रमैया व निदेशक तकनीकी (संचालन) संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे.

यूनिट में 26 महिलाएं सक्रिय रूप से कर रही है कार्य

फरवरी में शुरू हुए इस पायलट प्रोजेक्ट ने अब व्यावसायिक सफलता हासिल कर ली है और इससे जुड़ी महिलाओं की आय भी शुरू हो गयी है. वर्तमान में इस यूनिट में 26 महिलाएं सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं. ये महिलाएं बटन, ऑयस्टर एवं मिल्की मशरूम का उत्पादन कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही है. महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस पहल से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola