Dhanbad News : युवाओं को रोजगार दिलाने में नेपाल रवानी का था अहम योगदान : मथुरा

Dhanbad News: गोधर में सादगी से मनाया गया झारखंड आंदोलनकारी का शहादत दिवस.
गोधर में सादगी से मनाया गया झारखंड आंदोलनकारी का शहादत दिवस झारखंड आंदोलन के अग्रणी क्रांतिकारी आंदोलनकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शहीद नेपाल रवानी का 35वां शहादत दिवस समारोह मंगलवार को गोधर में सादगी से मना. कार्यक्रम की शुरुआत गोधर स्थित शहीद मैदान में शहीद नेपाल रवानी की तस्वीर पर सर्व प्रथम उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी, भाई बजरंग रवानी, बड़े पुत्र अजय रवानी, छोटे पुत्र विकास रवानी, पुत्रवधु राखी देवी व पूनम देवी के अलावा घर के अन्य सदस्य मनीष रवानी, मुस्कान, खुशी, नैतिक, निशांत आदि ने पूजा-अर्चना कर की. मौके पर टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा : झारखंड विधानसभा सत्र चलने के कारण झामुमो के कई नेता शहादत दिवस में नहीं पहुंच पाये. नेपाल रवानी की भूमिका अलग राज्य आंदोलन तो थी ही, उन्होंने युवाओं को रोजगार दिलाने में भी अहम योगदान दिया. मौके पर कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो ने कहा कि नेपाल रवानी झारखंड आंदोलन के जुझारू योद्धा थे. मासस नेता हरि प्रसाद पप्पू ने भी संबोधित किया. मौके पर अमितेश सहाय, लखी सोरेन, मन्नू आलम, मुकेश सिंह, रमेश टुडू, नीलम मिश्रा, उमेश राम, महादेव हांसदा, केंदुआडीह थानेदार इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय, चंद्रदेव यादव, समाज सेवी टुनटुन यादव, राजेश यादव, संतोष यादव, कांग्रेस के वैभव सिन्हा, रामगोपाल भुवानिया, श्रीराम चौरसिया, संजय जायसवाल, मनौव्वर हुसैन, चंद्रवंशी समाज के शंकर रवानी, नीलकंठ रवानी, रणवीर प्रताप रवानी, सुभाष रवानी, विकास बजरंगी, श्रवण राम, भगीरथ रवानी, समीर रवानी, संतोष रवानी, बीसीकेयू नेता नंदलाल महतो, भूषण महतो, कुंदन महतो, अखिलेश महतो आदि मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंटू रवानी, राजू पांडेय, सुबोध राय, भगीरथ रवानी, धीरज कुमार का सराहनीय योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




