ePaper

हमारे शौर्य को दुनिया ने देखा, अहिर रेजिमेंट के लिए एकजुटता जरूरी, बोलीं नीरा यादव

Updated at : 25 May 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
Neera Yadav in Dhanbad

कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं नीरा यादव व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

Neera Yadav in Dhanbad: कोडरमा की विधायक नीरा यादव ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे समाज के कई वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, तो कई ने अपने अदम्य शौर्य से दुश्मनों से अपना लोहा मनवाया. रेजांगला से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक में समाज ने अपना योगदान और बलिदान देकर अहिर रेजिमेंट की मांग को और भी संपुष्ट किया है. समाज को अहिर रेजिमेंट का हक मिलकर रहेगा.

विज्ञापन

Neera Yadav in Dhanbad: रेजांगला से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक हमारे समाज के शौर्य को पूरी दुनिया ने देखा है. अहिर रेजिमेंट के लिए सभी के लोगों को एकजुट होना होगा. इसमें धनबाद क्या सहयोग कर सकता है, इस पर विचार करना होगा. ऑपरेशन सिंदूर में हमारे समाज के कई वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, तो कई ने अपने अदम्य शौर्य से दुश्मनों से अपना लोहा मनवाया. रेजांगला से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक में समाज ने अपना योगदान और बलिदान देकर अहिर रेजिमेंट की मांग को और भी संपुष्ट किया है. समाज को अहिर रेजिमेंट का हक मिलकर रहेगा.

सशक्त समाज के लिए दहेज व अन्य कुरीतियों से दूर रहें – नीरा यादव

उक्त बातें कोडरमा की विधायक सह झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री नीरा यादव ने कहीं. वह रविवार को साबलपुर स्थित सहयोगी नगर सेक्टर थ्री में यादव महासभा के भवन उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं. उन्होंने सशक्त समाज के लिए दहेज व अन्य कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान युवाओं से किया. साथ ही शिक्षा पर जोर दिया.

उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

इससे पूर्व कोडरमा विधायक नीरा यादव, बरही विधायक मनोज यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास, भुवनेश्वर यादव, बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ रूबी यादव, प्रभारी मनोज यादव, विमलेश यादव, आइटी सेल प्रभारी राम नारायण ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

मौके पर यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव, झारखंड प्रभारी रोहित यादव, तारकेश्वर यादव, योगेंद्र यादव, जयराम सिंह यादव, नीतू सिंह यादव, मोहन यादव, संतोष चौधरी, कालीचरण यादव, राजेश यादव, भुटका यादव, जिला महासचिव बैजनाथ यादव, चंद्रदेव यादव, राजेश्वर यादव, मनोज यादव, जितेंद्र यादव, रवि भूषण यादव, बसंत यादव, गोपाल यादव, ऋषिकांत यादव सहित अन्य ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आरएन सिंह यादव और संचालन राम स्वरूप यादव ने किया.

इसे भी पढ़ें : Viral Video: क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनकर सदमे में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री?

समाज का समग्र विकास हो : मनोज यादव

बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि समाज हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बहुत कुछ देता है. इस भवन की सार्थकता इसी में है कि समाज का समग्र विकास हो. शिक्षा के क्षेत्र में समाज को अभी बहुत कुछ करना है. बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि धनबाद जिला कमेटी ने यादव भवन बनाकर कर ऐतिहासिक काम किया है. यादव महासभा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रूबी यादव ने कहा कि यह समाज के परिश्रम और दबाव का ही फलाफल है कि सरकार को जातिगत जनगणना के लिए बाध्य होना पड़ा.

इसे भी पढ़ें

पुलिसवाले या अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते, तो करें ये काम, तुरंत होगा एक्शन

नगर निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने सांसदों, विधायकों को बनाया पर्यवेक्षक, जानें किसको कहां की जिम्मेदारी मिली

झारखंड सहायक पुलिस के जवान निरंजन का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

झारखंड की ये रेल लाइन कई राज्यों के लिए बनेगी वरदान, कोलकाता से मुंबई की दूरी होगी 400 किलोमीटर कम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola