ePaper

झारखंड सहायक पुलिस के जवान निरंजन का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

Updated at : 25 May 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
Garhwa News jharkhand assisstant police jawan dead

निरंजन प्रसाद गुप्ता का फाइल फोटो.

Garhwa News: निरंजन प्रसाद गुप्ता वर्ष 2017 में झारखंड सहायक पुलिस में बहाल हुए थे. इसके बाद जिला मुख्यालय सहित विभिन्न थाने में काम किया. फिलहाल वह केटर थाना में काम कर रहे थे. परिजनों ने बताया कि निरंजन प्रसाद गुप्ता की शादी वर्ष 2020 में पलामू जिला के चैनपुर में पूजा कुमारी से हुआ था. निरंजन का साढ़े तीन साल का एक पुत्र भी है. उसका नाम अंशु गुप्ता है.

विज्ञापन

Garhwa News| मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरबे गांव निवासी कृष्णा साह उर्फ बीटन साह के पुत्र सह झारखंड सहायक जिला जवान निरंजन प्रसाद गुप्ता की मौत हो गयी. उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा, ‘मेरे छोटे भाई निरंजन की तबीयत लगभग एक माह पहले अचानक खराब हो गयी थी. इसके बाद रांची दिखाने ले गये थे. डॉक्टर ने जवाब दे दिया. उसके बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर ले गये. ब्रेन का ऑपरेशन हुआ. उसके बाद कुछ दिन ठीक-ठाक रहा, लेकिन फिर : तबीयत बिगड़ गयी.’

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में दी गयी सलामी

जितेंद्र कुमार ने कहा कि शनिवार को रायपुर के डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया. वहां से निरंजन प्रसाद गुप्ता को लेकर रविवार सुबह गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां पुलिस बल ने सलामी दी.

पुलिस वाहन से मोरबे गांव पहुंचा दिवंगत जवान का शव

जिला में सलामी देने के बाद पुलिस वाहन से पुलिस बल के साथ पार्थिव शरीर को ग्राम मोरबे लाया गया. निरंजन की मौत की खबर क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गयी. शव को देखने के लिए सैकड़ों लोग उनके घर पहुंच गये. जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह एवं पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह भी पहुंचे. सभी ने शोक व्यक्त किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2017 में पुलिस में बहाल हुए थे निरंजन प्रसाद गुप्ता

निरंजन प्रसाद गुप्ता वर्ष 2017 में झारखंड सहायक पुलिस में बहाल हुए थे. इसके बाद जिला मुख्यालय सहित विभिन्न थाने में काम किया. फिलहाल वह केटर थाना में काम कर रहे थे. परिजनों ने बताया कि निरंजन प्रसाद गुप्ता की शादी वर्ष 2020 में पलामू जिला के चैनपुर में पूजा कुमारी से हुआ था. निरंजन का साढ़े तीन साल का एक पुत्र भी है. उसका नाम अंशु गुप्ता है.

दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची ग्रामीणों की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड सहायक जिला पुलिस संघ ने दिया आश्वासन

झारखंड सहायक जिला पुलिस संघ के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष बसंत तुरिया, कोषाध्यक्ष अखिलेश रजक एवं मंत्री अशोक कुमार ने कहा कि हमने अपना एक भाई खो दिया. कहा की सरकार एवं विभाग से आर्थिक सहयोग के साथ-साथ मुआवजा भी दिलवायेंगे.

अंतिम संस्कार में ये लोग हुए शामिल

निरंजन के अंतिम संस्कार में स्थानीय थाना से एसआई संजय कुमार, सहायक पुलिस आनंद कुमार, अभिषेक यादव, मिथिलेश यादव, अनुज ठाकुर, हीरा चौधरी, रंजीत यादव, विकास तिवारी, सजल दुबे, अलियार अंसारी, उर्मिला कुमारी, प्रतिमा तिर्की, अंजू कुमारी, सोनी कुमारी, यशोदा कुमारी, माया कुमारी सहित 2 दर्जन से अधिक सहायक पुलिसकर्मी एवं सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें

25 मई 2025 को आपके शहर में क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

Viral Video: क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनकर सदमे में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री?

फिल्ममेकर लाल विजय शाह देव कोरोना से संक्रमित, झारखंड का पहला मामला

झारखंड की ये रेल लाइन कई राज्यों के लिए बनेगी वरदान, कोलकाता से मुंबई की दूरी होगी 400 किलोमीटर कम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola